{"_id":"6773d5ba9b06b36884067b0b","slug":"two-wild-cat-kittens-found-in-sugarcane-field-in-lakhimpur-kheri-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गन्ने के खेत में मिले जंगली बिल्ली के दो बच्चे, वन विभाग की टीम ने शुरू की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गन्ने के खेत में मिले जंगली बिल्ली के दो बच्चे, वन विभाग की टीम ने शुरू की निगरानी
Tue, 31 Dec 2024 05:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2024 05:00 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के बांकेगंज क्षेत्र में गन्ने के खेत में जंगली बिल्ले के दो बच्चे देखे गए हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने इनकी निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जंगली बिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल से सटे गन्ने के खेत में जंगली बिल्ली के दो बच्चे मिले हैं। वन विभाग इनकी निगरानी कर रहा है। जटपुरा बीट जंगल से सटे हरदुआ गांव में मंगलवार सुबह मजदूर संजय के खेत में गन्ना फसल की छिलाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें खेत के अंदर जंगली बिल्ली के बच्चे दिखे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक और वन विभाग की टीम ने इन्हें देखकर बताया कि यह जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। टीम ने खेत में जहां पर बिल्ली मिले हैं, उतने हिस्से में गन्ना छिलाई रोककर उनकी लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वे इन बच्चों से न छेड़छाड़ करें, न ही नजदीक जाएं। ऐसा करने पर जंगली बिल्ली आक्रामक हो सकती है।
विज्ञापन
शेड्यूल वन का प्राणी है जंगली बिल्ली
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉल कैट, जंगल कैट दुर्लभ प्रजाति के प्राणी हैं। इनकी संख्या तेजी से घट रही है। इनको लुप्तप्राय प्राणी के रूप में शेड्यूल वन में रखा गया है। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए तेजी से उपाय करने की जरूरत है।
विज्ञापन
डीटीआर बफरजोन के डीएफओ सौरीष सहाय ने बताया कि मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के जंगल से सटे हरदुआ गांव के एक गन्ने के खेत में जंगली बिल्ली के दो बच्चों के मिलने की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। जल्दी ही बिल्ली बच्चों को लेकर जंगल में चली जाएगी।