फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two smugglers arrested in police encounter, one shot in leg

Lakhimpur Kheri News: पुलिस मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Mon, 07 Oct 2024 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested in police encounter, one shot in leg
पुलिस की गोली से घायल गोतस्करी का आरोपी गुलशेर। पुलिस
धौरहरा। खमरिया पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गोवंशीय पशुओं के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लालजीपुरवा और खमरिया थाना क्षेत्र के लुधौनी में दो दिन पूर्व गोकशी कर तस्कर फरार हो गए थे। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए दो थानों की पुलिस के अलावा स्वाट व सर्विलांस टीम को भी लगाया था। शनिवार की रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि गोवंशीय पशुओं के तस्कर कार में गोमांस लादकर सरसवा की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर धौरहरा सीओ प्रीतम पाल सिंह, धौरहरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, खमरिया कोतवाली प्रभारी विवेक उपाध्याय आदि ने सरसवा के पास घेराबंदी की तो पुलिस को देख तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मझगईं निवासी तस्कर गुलशेर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने गुलशेर और उसके एक साथी बरेली निवासी वकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य तीन तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से पुलिस ने गोमांस लदी एक कार, 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल गुलशेर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि नीमगांव में गोकशी कर कार से मांस बहराइच ले जा रहे गो-तस्करो में दो को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जबकि गैंग के अन्य तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। इसी गैंग ने धौरहरा और खमरिया में गोकशी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed