फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two brothers misdeeds with teenage girl in Singahi lakhimpur kheri

नाबालिग से दरिंदगी: दो सगे भाइयों ने अगवा कर किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस बता रही प्रेम प्रसंग का मामला

Tue, 05 Mar 2024 06:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2024 06:16 PM IST
सार

सिंगाही थाना क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Two brothers misdeeds with teenage girl in Singahi lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में हैंडपंप से पानी भरने गई किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया। प्रेम प्रसंग का मामला बता रही पुलिस पर पीड़िता के परिजनों ने तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने तहरीर से एक आरोपी का नाम निकलवाकर सिर्फ एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


13 वर्षीय किशोरी के पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी रविवार को एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनकी बेटी घर पर अकेली थी। शाम सात बजे के आसपास किशोरी घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित हैंडपंप से पानी भरने गई थी। रात करीब 10 बजे दंपती शादी समारोह से घर लौटे तो घर पर किशोरी को न पाकर उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


रात लगभग 11 बजे हैंडपंप के पास उनकी बेटी बदहवास पड़ी मिली। उसके मुंह पर चोट के निशान थे। कपड़े भी फटे हुए थे। काफी देर बाद होश आया। उसने बताया कि गांव के ही दो युवक उसका मुंह दबाकर कोल्हू के पास स्थित गन्ने के खेत में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दरिंदगी की। सोमवार को किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी। मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की गई। प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। इसी आधार पर एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने धमकाया
पीड़िता के पिता का आरोप है कि जांच के लिए पुलिस के गांव आने की सूचना पर आरोपी उनके पास पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जंगल की तरफ भाग गए। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। एक आरोपी की उम्र लगभग 22 और दूसरे की 20 साल है। दोनों ने पहले भी एक किशोरी से अश्लीलता की कोशिश की थी।

पुलिस के पास इन सवालों का जवाब नहीं
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को दबाने के लिए तहरीर बदलवाकर उसमें नामजद एक आरोपी का नाम निकलवा दिया। बताया कि उन्होंने पहले सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी थी। इसमें दोनों भाइयों के घटना में शामिल होने का जिक्र किया था। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता के पिता पर दबाव बनाकर दूसरी तहरीर में एक ही आरोपी का नाम लिखवाया। 

परिजनों ने सवाल किया है कि आरोपी एक ही था तो किशोरी के चेहरे पर चोट के निशान क्यों हैं, कपड़े कैसे फटे। एक ही आरोपी बेहोशी की हालत में किशोरी को हैंडपंप तक कैसे लाया। पीड़िता का मेडिकल क्यों नहीं कराया। पुलिस के पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं।

नौ अक्तूबर को हो चुकी है दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या
नौ अक्तूबर को क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पांच माह के भीतर दुष्कर्म की दूसरी वारदात होने से क्षेत्र में दहशत है। इधर, मामले में कार्रवाई के बजाय पुलिस प्रेम प्रसंग बताकर पल्ला झाड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed