{"_id":"66258956b8b47bca600a34d4","slug":"two-people-returning-from-wedding-procession-died-in-an-accident-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-118394-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बरात से लौट रहे दो लोगों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बरात से लौट रहे दो लोगों की हादसे में मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अलग-अलग हादसों में बरात से घर लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं।
पहला हादसा ओयल क्षेत्र में हुआ। जनपद सीतापुर थाना हरगांव के ग्राम मुद्रासन निवासी जयकुमार शर्मा (45) पुत्र रामचंद्र अपने छोटे भाई अरविंद शर्मा के साथ बाइक से रविवार की देर रात ग्राम सैदापुर के रिश्तेदार रामनाथ की शादी समारोह में गए थे। देर रात करीब दो बजे वह वापस अपने घर लौट रहे थे। बाइक जैसे ही चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गुलरीपुरवा फोरलेन पर पहुंची, पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जय कुमार की मौत हो गई।
वहीं, मितौली के ग्राम भुरकुंडा निवासी प्रमोद (36) पुत्र रामविलास रिश्तेदार सतीश के साथ सीतापुर के महोली के ग्राम बहेरा में शादी समारोह में गए थे। वापस आते समय मितौली से बड़ागांव ढकिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें प्रमोद की मौत हो गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की जान गई
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालापुर निवासी ओमकार ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसके 54 वर्षीय पिता छोटेलाल 19 अप्रैल की शाम घर आ रहे थे। तभी अज्ञात चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें इलाज के लिए लखीमपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक पलटी, सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर मझौरा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मझगईं क्षेत्र के लोखंदरपुर गांव निवासी नितिन कुमार (19), आशीष कुमार (19), लतेश (19) और पृथ्वीपुरवा गांव निवासी प्रियांशु (18) घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद