फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people injured in wolf attack

Lakhimpur Kheri News: भेड़िए के हमले में दो लोग घायल

Sun, 15 Jun 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in wolf attack
मझगईं के बेला में घायल किशोरी सुकन्या। संवाद
मझगईं। बेलाकलां में बीती रात भेड़िए ने हमला कर एक 11 वर्षीय किशोरी व 25 वर्षीय युवक को घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मौका-मुआयना किया है।
विज्ञापन


बेलाकलां निवासी सत्तन मौर्य की 11 वर्षीय पुत्री सुकन्या रविवार सुबह चार बजे कमरे से निकली थी। तभी उस पर भेड़िया झपट पड़ा। परिजनों के जागने के बाद उसकी जान बच सकी। मां ज्ञान देवी ने बताया कि बच्ची के पैर में दो जगह गहरे जख्म हो गए हैं। वहीं, दूसरे मोहल्ले में रामभरोसे के घर घुसकर भेड़िए ने उसके 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना पर हमला बोलकर घायल कर दिया। वे रात करीब 10 बजे लघुशंका करने के लिए घर से निकले थे। सूचना पाकर वनकर्मियों ने दोनों घायलों को पलिया सीएचसी पहुंचाया। रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि सूचना पर दरोगा मनोज यादव समेत टीम को भेजा गया था, जिन्होंने मौका मुआयना किया है। अभी सही जानकारी नहीं मिल पाई है कि हमला करने वाला कौन सा जानवर है। फिलहाल, जांच की जा रही है और लोगों को सतर्क रहने को भी कहा गया है।

मझगईं के बेला में घायल किशोरी सुकन्या। संवाद

मझगईं के बेला में घायल किशोरी सुकन्या। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed