{"_id":"6af4a9a7a15b4b2b68006886","slug":"two-people-including-a-monk-died-and-one-was-injured-in-two-accidents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-189535-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो हादसों में साधु समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो हादसों में साधु समेत दो की मौत, एक घायल
Wed, 11 Nov 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
मृतक छोटेलाल धानुक
पसगवां/मितौली (खीरी)। अलग-अलग सड़क हादसों में साधु समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के जहानीखेड़ा निवासी छोटेलाल धानुक (60) साथी अमर सिंह के साथ बुधवार सुबह नौ बजे नेशनल हाईवे पर बाइक के पास खड़े थे। इसी दौरान अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी पसगवां लाया गया, जहां चिकित्सकों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। अमर सिंह का इलाज चल रहा है।
पुत्रवधू बिटोली देवी ने बताया कि छोटेलाल साधु थे और जतनगंज में गोमती नदी किनारे आश्रम में रहते थे। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हादसा हरदोई जिले की सीमा में हुआ। जहानीखेड़ा पुलिस ने डीसीएम कब्जे में ले ली है।
दूसरी घटना में ढखिया कुस्तौल निवासी अखिलेश (30) पुत्र चिरौंजीलाल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह नौ नवंबर की रात मितौली से पैदल घर जा रहे थे। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर बबौना गांव के पास पिपरिया मोड़ पर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क किनारे जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। रात में किसी को हादसे की जानकारी नहीं हुई। रात्रि गश्त के दौरान निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे ने उनका शव देखा। सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- --
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर घायल, चालक पकड़ा
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के पल्हनापुर में बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार ओमकार सिंह (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पल्हनापुर के पास किसान ईंट भट्ठे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को साइड नहीं दी, जिससे वह उससे टकरा गई। ग्रामीणों ने चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- --
सड़क हादसे में चार लोग घायल
मोहम्मदी। गोला हाईवे पर रेहरिया पुलिस चौकी के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, शिवपुरी निवासी आसाराम (50), बहू वेदवती (25), पांच वर्षीय पोती और 18 वर्षीय रिश्तेदार युवती के साथ बाइक से रेहरिया जा रहे थे। तभी गोला की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। संवाद
बाइक-कार भिड़ंत, बाइक सवार घायल
भीरा। भीरा-बिजुआ मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भानपुर बरगद के पास बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, बिजुआ की ओर से आ रही बाइक ने अचानक ब्रेक लगाए। पीछे से आ रही कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक से टकरा गया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। संवाद
बाइक-साइकिल की टक्कर में दो घायल, एक रेफर
बिजुआ। लखीमपुर-भीरा राजमार्ग पर मुड़िया चौराहे के पास मंगलवार शाम करीब छह बजे बाइक और साइकिल की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। पड़रिया तुला निवासी उमेश (22) पुत्र अशोक बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे घनापुरवा निवासी गंगाराम पुत्र लेखाई की साइकिल से उनकी भिड़ंत हो गई। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी बिजुआ पहुंचाया। उमेश की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि गंगाराम का उपचार जारी है। लोगों ने चौराहे पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाने की मांग की है। सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। संवाद
-- -
मायके जा रही महिला ऑटो की चपेट में आई
पसगवां। भाईदूज पर बेटे के साथ बाइक से मायके जा रही महिला ऑटो की टक्कर से घायल हो गई। हादसे में उसका बेटा भी घायल हुआ। दोनों को पसगवां सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसा पसगवां और पिहानी कोतवाली की सीमा पर कुंवरपुर बघेल में हुआ। पसगवां के सिकटारा गांव निवासी 40 वर्षीय छोटी बिटिया पत्नी जगन्नाथ अपने 24 वर्षीय बेटे देशराज के साथ बाइक से पिहानी के रैंगाई गांव जा रही थी। कुंवरपुर बघेल के पास ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद