फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   two people died crashed by roadways bus in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल

Wed, 13 Mar 2024 02:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
two people died crashed by roadways bus in Lakhimpur Kheri
घटनास्थल पर खड़ी रोडवेज बस, आसपास जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में बुधवार को गोला-लखीमपुर मार्ग पर पचपेड़वा मोड़ के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले दोनों व्यक्ति शाहजहांपुर जिले के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के सिसौरा निवासी संजीव कुमार (35 वर्ष) पुत्र ब्रह्मदीन गांव के ही खेमकरन (38 वर्ष) और उनकी पत्नी को लेकर गोला की तरफ जा रहा था। पचपेड़वा मोड़ के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजीव कुमार और खेमकरन की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल महिला को सीएचसी फरधान से रेफर कर दिया गया है। वह ट्रामा सेंटर में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed