फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people accused of embezzling Rs 78 lakh from BPCL

Lakhimpur Kheri News: दो लोगों पर बीपीसीएल के 78 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sun, 22 Feb 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two people accused of embezzling Rs 78 lakh from BPCL
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ के पूजागांव अषाढ़ी निवासी दो युवकों पर 78 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने का आरोप है। कंपनी के कर्मचारियों के जब बार-बार कहने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई तो आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के टेरेटरी मैनेजर (गोंडा) ने पुलिस को बताया कि पूजागांव अषाढ़ी निवासी सुखराज सिंह और बलराज सिंह ने इस धनराशि का गबन किया है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट फ्लीट लॉयल्टी वॉलेट में संदिग्ध रिचार्ज इंट्री की जानकारी 31 मार्च 2023 को भुगतान गेटवे की रिस्क असेसमेंट टीम से मिली थी। इस जानकारी के बाद कंपनी ने चल रहे खातों का डाटा खंगाला, जिसके बाद पूरे देश के 1093 ग्राहकों के खातों को बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसमें इन दोनों आरोपियों सुखराज सिंह और बलराज सिंह के खाते भी शामिल हैं। कंपनी के अनुसार इन दोनों के पास 78,10,722 रुपये की राशि का पहुंच गई। जानकारी होने के बाद भी दोनों आरोपियों ने रकम वापस नहीं की। इतना ही नहीं ईंधन खरीदने में उसका उपयोग किया। बीपीसीएल की ओर से एक रिपोर्ट छह अप्रैल 2023 को आर्थिक अपराध शाखा, मुंबई में भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के टेरेटरी मैनेजर का कहना था कि सुखराज और बलराज को कई बार नोटिस भेजकर धनराशि वापस करने की बात कही गई, लेकिन इसके बाद भी दोनों ने रकम नहीं लौटाई। साइबर थाना प्रभारी प्रभारी निरीक्षक हेमंत राय ने बताया कि जांच इंस्पेक्टर अवध राज सिंह सेंगर को सौंपी गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed