फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two PCF Clerks Arrested for Bribery

UP: एंटी करप्शन के हत्थे चढ़े दो पीसीएफ के बाबू, 90 हजार की मांग रहे थे घूस

Sat, 23 Aug 2025 09:36 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 09:36 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में पीसीएफ के दो बाबुओं को ठेकेदार से 90 हजार रुपये की घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। दोनों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से हुई। अब उन्हें लखनऊ ले जाया गया है।  

विज्ञापन
Two PCF Clerks Arrested for Bribery
एंटी करप्शन के हत्थे चढ़े दो पीसीएफ के बाबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीएफ के दो बाबूओं ने ठेकेदार के 40 लाख के भुगतान कराने को लेकर 90 हजार की घूस मांगी। घूस मांगे जाने के बाद ठेकेदार ने एंटी करप्शन के अधिकारियों से इस बात की शिकायत की। इसके बाद टीम के अधिकारियों ने पूरा मामला समझा और ठेकेदार को 90 हजार देने की बात कही। बताया जाता है कि जैसे ही बाबूओं ने घूस के रुपये हाथ में लिए टीम ने दबोच लिया। टीम ने दोनों बाबूओं को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बताते चलें कि पीसीएफ में आनन्द सिंह लंबे समय से ठेकेदारी करते आ रहे हैं। आनन्द खाद लाने और ले जाने का काम करते हैं। आनन्द के मुताबिक विभाग पर उनका करीब 40 लाख रुपये का भुगतान बकाया था। इसको लेकर कई बार बाबूओं और अधिकारियों से भुगतान करने की बात कही गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि भुगतान के कागज आगे बढ़ाने को लेकर पीसीएफ के पटल सहायक अनिल वर्मा उनसे 70 हजार और भंडार नायक हिमांशु शेखर 20 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर दोनों बाबूओं ने उनकी फाइल आगे अधिकारियों तक नहीं पहुंचाई। हाल यह हुआ कि उनका भुगतान लटक गया। बाबूओं की इस करतूत की शिकायत ठेकेदार ने एंटी करप्शन के अधिकारियों से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद अरुणेश गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम शनिवार की सुबह तड़के खीरी आई और ठेकेदार को रुपये देने की बात कही। योजना के तहत ठेकेदार उनको रिश्वत के रुपये देने गया। ठेकेदार ने बताया कि जैसे ही उन्होंने रुपये बाबूओं को दिए टीम के अधिकारियों ने रंगेहाथों दबोच लिया। 


एंटी करप्शन टीम में शामिल अधिकारियों के मुताबिक एक बाबू की गिरफ्तारी रोडवेज बस अड्डे के समीप से हुई वहीं दूसरे की गिरफ्तारी गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास से की गई। दोनों बाबूओं को लेकर टीम कोतवाली पहुंची जहां पर लिखापढ़ी के बाद मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपियों को अपने साथ लखनऊ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed