{"_id":"68adf7c6aed131c630079654","slug":"two-parties-reached-the-district-hospital-for-medical-checkup-and-kicked-and-punched-each-other-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154185-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंचे दो पक्षों में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंचे दो पक्षों में चले लात-घूंसे
विज्ञापन
हिरासत में जिला अस्पताल चौकी में आरोपी। स्रोत: सोशल मीडिया
ओयल। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंचे दो पक्षों के लोग आमने-सामने आने पर आपस में फिर भिड़ गए। अस्पताल में दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। जानकारी होने पर जिला अस्पताल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। संबंधित चौकी पुलिस को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली सदर की पुलिस चौकी रामापुर के ग्राम सिसौना निवासी शालू उर्फ नसीम और संजीत वर्मा के बीच भैंस के लिए मारपीट हुई थी। इसके बाद रामापुर पुलिस मंगलवार दोपहर दोनों पक्ष को अलग-अलग लेकर जिला अस्पताल मेडिकल कराने पहुंची। जिला अस्पताल पहुंचते ही दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और इमरजेंसी गेट के बाहर ही एक-दूसरे को लात-घूंसों से मारने-पीटने लगे।
झगड़ा होते देख दोनों पक्षों के साथ आए लोग भी एक दूसरे को मारने-पीटने लगे। मार-पीट की जानकारी होते ही जिला अस्पताल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराया। घटना की सूचना संबंधित रामापुर पुलिस को दे दी गई है। रामापुर पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए उनकी सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। संवाद