फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two Nepalese returned from India found corona infected

Lakhimpur Kheri News: भारत से लौटे दो नेपाली मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 22 Dec 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two Nepalese returned from India found corona infected
धनगढ़ी-नेपाल में गौरीफंटा बार्डर पर बना कोविड हेल्थ डेस्क। संवाद
धनगढ़ी(नेपाल)। कोरोना के नए संक्रमण मिलने के बाद त्रिनगर धनगढ़ी-गौरीफंटा बॉर्डर पर नेपाल ने सतर्कता बढ़ा दी है। यहां भारत से आने वाले दो लोगों की एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वैरियंट की जांच के लिए सैंपल काठमांडू भेजा गया है। कैलाली और कंचनपुर में बनी हेल्थ डेस्क पर कोरोना जांच बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


भारतीय सीमा से लगे गौरीफंटा बॉर्डर पर नेपाल की तरफ बनी हेल्थ डेस्क लैब के जयराज ढुन्गाना ने बताया कि मंगलवार को भारत के महानगरों से आने वाले 20 नेपाली लोगों की एंटीजन जांच की गई थी। जिसमें बंगलूरू से आई पुनर्वास नगर पालिका के वार्ड पांच निवासी एक 22 वर्षीय महिला में संक्रमण मिला था। बुधवार को भी 55 लोगों की एंटीजन जांच में चेन्नई से आए धनगढ़ी के वार्ड 11 निवासी 55 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

भारत में दोबारा से कोरोना फैलने से नेपाल सीमा पर भारत से आने वाले नेपालियों की जांच बढ़ा दी गई है। पिछले कोरोना काल में सुदूर पश्चिम प्रदेश में 635 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed