फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two murderers arrested along with deceased's bike

Lakhimpur Kheri News: मृतक की बाइक समेत दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two murderers arrested along with deceased's bike
ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने माह मई में थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम कोरैया जंगल निवासी सुशील कुमार की आंवला जंगल में हुई हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मृतक की बाइक समेत गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। जबकि तीसरे आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह शाही ने बताया कि फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम कोरैया जंगल निवासी राजेंद्र कुमार का बेटा सुशील कुमार 13 मई को बाइक से रिश्तेदारी में गया था। जो रास्ते से संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। उसकी पत्नी अर्चना देवी ने 14 मई को इसकी गुमशुदगी हैदराबाद थाना में दर्ज कराई थी। 18 मई को सुशील कुमार का शव हैदराबाद थाना क्षेत्र में आंवला जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत गला दबाने से होने की बात कही गई थी। मृतक की पत्नी अर्चना देवी ने संदेह के आधार पर कोतवाली गोला क्षेत्र के ग्राम नाथूपुर निवासी डालचंद पुत्र लेखई, टीकम पुत्र डालचंद और ग्राम गंगापुर निवासी अवधेश पुत्र परमेश्वर के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के बाद साक्ष्य उपलब्ध होने पर पुलिस टीम ने दो आरोपियों टीकम और अवधेश के कब्जे से मृतक की बाइक बरामद कर दोनों को गिरफ्तार करके चालान भेज दिया है। जबकि तीसरे आरोपी डालचंद ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जिसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed