फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two more accused of murder of SP leader sent to jail

Lakhimpur Kheri News: सपा नेता की हत्या के दो और आरोपी भेजे जेल

Sun, 04 Feb 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of murder of SP leader sent to jail
रमेश हत्याकाण्ड के दो ओर आरोपी गए जेल-स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। उचौलिया थाने के गांव मुस्तफाबाद निवासी सपा नेता रमेश यादव हत्याकांड मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। अब तक तीन आरोपी पुलिस के हाथ आए हैं।
विज्ञापन

गांव ढंढेल-मुस्तफाबाद निवासी रमेश यादव की मंगलवार की रात करीब दो बजे लाठी-डंडों व धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। हमलावर पड़ोस के गांव ढंढेल के रहने वाले थे। हमलावरों ने उसके भतीजे शुभम पर भी हमला किया और मरा समझकर छोड़ गए। शुभम को गंभीर हालत में शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में ढंढेल निवासी हरेंद्र, सजेंद्र, कमलेश, नेत्रपाल, और राजीव समेत 10 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपी हरेंद्र को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उचौलिया पुलिस ने अब दो अन्य आरोपी सजेंद्र व नेत्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके पास से बांस का डंडा भी बरामद किया गया है। उचौलिया थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed