{"_id":"67174f2bc471be4f0b08970a","slug":"two-man-dies-as-bike-crashed-by-car-in-lakhimpur-kheri-2024-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
Tue, 22 Oct 2024 12:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:38 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह हादसा हो गया। सामने से आ रही कार से बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क के किनारे पड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में धौरहरा-सिसैया मार्ग के बबुरी मोड़ पर मंगलवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। चालक के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली के गांव मनकापुर निवासी झब्बू (35) पुत्र जयराम और धौरहरा क्षेत्र के गांव नरैनाबाबा निवासी संतोष (36) पुत्र पृथ्वी पाल एक अन्य साथी के साथ मंगलवार सुबह बाइक से सिसैया की ओर जा रहे थे। धौरहरा-सिसैया मार्ग के बबुरी मोड़ पर उनकी बाइक सिसैया की ओर से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में झब्बू और संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क से नीचे उतरी कार
- फोटो : अमर उजाला
बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। उसका चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।