{"_id":"60e9ec3b8ebc3e05e87bafc4","slug":"two-lakh-fines-were-collected-for-carrying-more-wood-on-less-land-lakhimpur-news-bly452630964","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम रवन्ने पर अधिक लकड़ी ले जाने पर दो लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम रवन्ने पर अधिक लकड़ी ले जाने पर दो लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन
ट्रक में बेलरायां से कुरुक्षेत्र ले जाई जा रही थी लकड़ी
142 बोटे की जगह 185 बोटे लकड़ी मिलने का मामला
मैलानी। दुधवा टाइगर रिजर्व की मैलानी सेंक्चुरी के कर्मचारियों ने कम रवन्ने पर अधिक लकड़ी ले जाने के मामले में मालिक से दो लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर पशु विहार मैलानी के वार्डेन तौफीक अहमद ने बताया कि भीरा रोड पर नहर के पास स्थित मैलानी सेंक्चुरी बैरियर कर्मियों ने रात लगभग 11 बजे भीरा की ओर से आ रहे सागौन से भरे ट्रक को पकड़ा था।
ट्रक बेलरायां से कुरुक्षेत्र हरियाणा जा रहा था। चालक के पास रवन्ने में 142 बोटे लकड़ी का अभिवहन दर्ज था, जबकि ट्रक में करीब 185 बोटा सागौन की लकड़ी पाई गई। इस प्रकार ट्रक में कुल 38 बोटे रवन्ने से अधिक निकले थे।
विज्ञापन
इस प्रकाष्ठ का कटान भल्ला फार्म बेलरायां से किया गया था, जोकि जांच में सही पाया गया। उन्होंने बताया कि कम रवन्ने से अधिक माल ले जाने पर प्रकाष्ठ स्वामी से दो लाख रुपये जुर्माना वसूल कर ट्रक, ट्रक चालक धीरज कुमार शुक्ला निवासी हेमपुर नेरी थाना इमलिया सुल्तापुर जिला सीतापुर, क्लीनर राधेश्याम शुक्ला पुत्र उमा रमन शुक्ला निवासी सुलतापुर हरीप्रसाद थाना लहरपुर जिला सीतापुर और प्रकाष्ठ को रिलीज कर दिया गया है। संवाद