{"_id":"687fd39680f0e86452099ce2","slug":"two-kanwariyas-returning-after-jalabhishek-were-injured-in-an-accident-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-151285-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जलाभिषेक के बाद लौट रहे दो कांवड़िये हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जलाभिषेक के बाद लौट रहे दो कांवड़िये हादसे में घायल
Tue, 22 Jul 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रॉली में घायल कांवड़िया। संवाद
सिंगाही। पतरासी और शारदानगर के बीच मंगलवार को दो ट्राॅलियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें छोटी काशी से जलाभिषेक कर लौट रहे दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में सिंगाही निवासी मोहन कश्यप का एक पैर कटकर अलग हो गया। नीरज कश्यप के पैर की हड्डी टूट गई। साथी कांवड़ियों ने मोहन के कटे पैर पर कपड़ा बांधकर खून रोकने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची शारदानगर पुलिस ने घायलों को तत्काल ओयल सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मोहन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्राॅलियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।