फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two Kanwariyas injured hit by roadways bus angry people vandalism and highway blocked in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: हादसे के बाद कांवड़ियों ने रोडवेज बस में की तोड़फोड़, गोला-खुटार मार्ग पर हंगामा

Wed, 07 Aug 2024 12:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2024 12:03 PM IST
सार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में गोला मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से कांवड़िये की मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक बस दौड़ा ले गया। उसने संसारपुर में पुलिस चौकी के समीप बस को खड़ा कर दिया। पीछे से आए कांवड़ियों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। 

विज्ञापन
Two Kanwariyas injured hit by roadways bus angry people vandalism and highway blocked in lakhimpur kheri
हादसे के बाद रोडवेज बस में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के संसारपुर में बस से टकराकर कांवड़िये की मौत से गुस्साए साथी कांवड़ियों ने गोला-खुटार नेशनल हाईवे पर हंगामा किया। संसारपुर चौकी के सामने कांवड़ियों ने बस में तोड़फोड़ की। चालक ने किसी तरह चौकी के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। घटना से गोला-खुटार मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति रही।

विज्ञापन


बुधवार सुबह शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार के गांव चमराबोझी निवासी 30 वर्षीय सर्वेश अपने साथियों के साथ कांवड लेकर गोला जा रहे थे। खुटार थाना क्षेत्र में कठिना नदी के टेढ़वा पुल के पश्चिम पीछे से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आकर सर्वेश की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित साथी कांवडियों ने बाइकों से रोडवेज बस का पीछा किया। रोडवेज बस चालक ने बस भगाकर मैलानी थाने की संसारपुर पुलिस चौकी के सामने खड़ी कर दी और पुलिस चौकी के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से पहुंचे आक्रोशित कांवड़ियों ने बस के शीशे तोड़ डाले। बस के यात्री किसी तरह बस से उतरे और अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। संसारपुर पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर कर अपनी गाड़ी में बिठाया और दुर्घटना स्थल तक पहुंचाया। दुर्घटना स्थल पर कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर हाईवे जाम कर दिया।
 

छेदीपुर-मैलानी होकर निकाले गए वाहन
हाईवे जाम होते से मैलानी थाने की पुलिस ने तुरंत बैरिकेट्स लगाकर खुटार जाने वाले बड़े वाहनों को रोक लिया। छोटे वाहनों को छेदीपुर मैलानी होकर हुए डायवर्ट किया। इससे हाईवे पर घटनास्थल के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। करीब चार घंटे तक हाईवे जाम रहा। 

खुटार थाना पुलिस एवं शाहजहांपुर प्रशासन से वार्ता के बाद आवागमन शुरू हुआ। मामला शांत होने के बाद खुटार पुलिस चालक को अपने साथ ले गई। सीओ अजेंद्र यादव ने बताया कि घटना खुटार थाना क्षेत्र की थी। सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते सतर्कता बरती गई थी। इसलिए पुलिस को तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed