{"_id":"688870445c418a9bcd00007b","slug":"two-kanwariyas-drowned-in-ghaghra-river-in-lakhimpur-kheri-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: घाघरा नदी में डूबे दो कांवड़िये, 15 घंटे बाद भी नहीं चला पता, 20 गोताखोर कर रहे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: घाघरा नदी में डूबे दो कांवड़िये, 15 घंटे बाद भी नहीं चला पता, 20 गोताखोर कर रहे तलाश
Tue, 29 Jul 2025 12:25 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:25 PM IST
सार
फरधान थाना क्षेत्र के पिपराकरम चंद काला आम से कांवड़ियों की टोली सोमवार शाम धौरहरा क्षेत्र में जालिमनगर पुल पर जल भरने पहुंची थी। टोली में शामिल दो कांवड़िये नदी में नहाने के दौरान डूब गए, जिनका अब तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
घाघरा नदी में कांवड़ियों की तलाश करते गोताखोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में जालिमनगर पुल पर सोमवार शाम घाघरा नदी में नहाने उतरे दो कांवड़िये पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पुलिस बल के साथ एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और गोताखोरों से तलाश शुरू कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह को फ्लड पीएसी के साथ 20 गोताखोर कांवड़ियों की तलाश में फिर नदी में उतारे गए। दोपहर 12 बजे तक कांवड़ियों का पता नहीं चला था।
विज्ञापन
फरधान थाना क्षेत्र के पिपरा करमचंद, कालाआम निवासी कांवड़िया अमन (20 वर्ष) पुत्र सुनील, अभिषेक (17 वर्ष) पुत्र प्रताप कांवड़ियों की टोली के साथ घाघरा नदी का जल भरने जालिम नगर पुल पर पहुंचे थे। साथी कांवड़ियों के मुताबिक दोनों शाम करीब छह बजे नदी में नहाने उतारे और गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। सूचना पर एसडीएम शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल, प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान शुरू कराते हुए गोताखोरों को नदी में तलाश के लिए उतारा। अंधेरा होने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन
मंगलवार अलसुबह पुलिस प्रशासन ने फ्लड पीएसी सहित 20 अनुभवी गोताखोरों को नदी में उतारा गया। लापता कांवड़ियों की तलाश दोबारा शुरू कराई। गोताखोरों की टीम और पीएसी मोटर वोट से तलाश कर रही है लेकिन अब तक कुछ सुराग नहीं लगा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोताखोरों की टीम कांवड़ियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन