{"_id":"6a0cb4d24fd7776c5a025527","slug":"two-innocent-children-were-buried-under-a-collapsed-concrete-wall-one-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175519-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पक्की दीवार गिरने से दब गए दो मासूम, एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पक्की दीवार गिरने से दब गए दो मासूम, एक की गई जान
Wed, 20 May 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र के ग्राम लगुचा में सोमवार को एक पक्की दीवार गिरने से उसके नीचे खेल रहे दो बच्चे दब गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गांव निवासी स्वर्गीय इतवारी की पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय गांव के रोहित का पांच वर्षीय पुत्र आयुष और शरद का छह वर्षीय पुत्र राजू वहां खेल रहे थे। दीवार गिरने से दोनों बच्चे मलबे में दब गए।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने आयुष की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, राजू के पैर की हड्डी टूट गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद