फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two Indians arrested with Nepali currency worth Rs 28 lakh

Lakhimpur Kheri News: 28 लाख की नेपाली करेंसी के साथ दो भारतीय गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 03 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two Indians arrested with Nepali currency worth Rs 28 lakh
धनगढ़ी-नेपाल में बरामद हुई नेपाली करेंसी। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय नंबर की कार से पलिया से अवैध तरीके से 28 लाख रुपये की नेपाली करेंसी ला रहे दो भारतीय युवकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कैलाली के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि डिप्टी निरीक्षक गजेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार दोपहर भारतीय क्षेत्र से गौरीफंटा की ओर से आ रही एक भारतीय नंबर की कार को मिलन चौक पर रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवकों के पास से 28 लाख 340 रुपये की नेपाली करेंसी बरामद हुई। युवकों ने अपना नाम सागर गुप्ता व हर्चित गुप्ता निवासी पलियाकलां का होना बताया। करेंसी के बाबत कोई ठीक जवाब न दिए जाने पर दोनों युवकों को नेपाल पुलिस कार्यालय पर लेकर आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। भारी संख्या में भारतीय बार्डर से करेंसी पार हो जाने से तैनात एजेंसियों पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed