{"_id":"6a64f4a6991877278601fb9b","slug":"two-houses-in-dharmapur-were-burgled-with-thieves-fleeing-with-cash-and-jewellery-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-180841-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धर्मापुर में दो घरों में चोरी, नकदी और जेवर ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धर्मापुर में दो घरों में चोरी, नकदी और जेवर ले उड़े चोर
Sat, 25 Jul 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सिंगाही में कोल्हू की दीवार में लगाई गई नकब। संवाद
निघासन। धर्मापुर गांव के पचपेड़ा में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है।
गांव निवासी जसवंत कुमार मौर्य ने बताया कि वह रात में बरामदे में सो रहे थे। सुबह उठने पर कमरे का ताला टूटा मिला। चोर खिड़की की जाली काटकर घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़े तथा 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। इसी रात गांव के श्रवण कुमार के घर में भी दीवार तोड़कर चोरी की गई। वहां से भी नकदी और जेवरात चोरी हो गए।
पलिया के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि दो घरों में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- --
पूर्व सभासद के कोल्हू से 40 हजार के उपकरण चोरी
तिकुनिया/सिंगाही। शुक्रवार रात चोरों ने कस्बे के पूर्व सभासद जोगेंद्र कुमार शाक्य के गुड़ बनाने वाले कोल्हू से करीब 40 हजार रुपये के उपकरण चोरी कर लिए।
सिंगाही-चिरकुवा-खैरीगढ़ पीडब्ल्यूडी मार्ग स्थित कोल्हू में चोर पीछे से नकब लगाकर गरारी, शाफ्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण उपकरण उठा ले गए। शनिवार सुबह कोल्हू मालिक पहुंचे तो स्टोर का सामान बिखरा और उपकरण नदारद मिले। सूचना पर सिंगाही पुलिस पहुंची। पीड़ित ने चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद