फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   two girls reached their lovers house as brides in Lakhimpur kheri

इश्क में तोड़ी मजहब की दीवार: रुखसाना बनी रूबी और जासमीन चांदनी, दो बहनों ने मंदिर में प्रेमियों से रचाई शादी

Mon, 25 Aug 2025 08:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 08:28 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ क्षेत्र में दो सगी बहनों ने मंदिर में अपने-अपने प्रेमियों से शादी कर ली। दोनों प्रेमी युगल अलग-अलग समुदाय से हैं। दोनों युवतियों ने शादी के बाद अपने नाम भी बदल लिए। 

विज्ञापन
two girls reached their lovers house as brides in Lakhimpur kheri
दो सगी बहनों ने प्रेमियों से की शादी - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में रविवार को दूसरे समुदाय की दो सगी बहनें अपने प्रेमियों के घर जा पहुंचीं। दोनों अपने-अपने प्रेमी से शादी करने पर अड़ गईं। गांव में हुई पंचायत के बाद उनकी शादी कराने का निर्णय हुआ। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी उनके प्रेमियों के साथ हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई। 

विज्ञापन

 
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक जासमीन और रुखसाना नाम की दो बहनों के प्रेम संबंध गांव के ही एक ही परिवार के दो युवकों रामप्रवेश और सर्वेश से थे। रविवार देर रात दोनों युवतियां चुपचाप अपने प्रेमियों के घर पहुंचीं तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। पंचायत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन शुरूआत में सहमति न बनने से विवाद की स्थिति भी बनी। हालांकि बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, रिटायर्ड दरोगा के बेटे और महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच युवतियों की उम्र को लेकर भी संशय बना रहा, मगर शैक्षिक प्रमाणपत्रों और आधार कार्ड के आधार पर दोनों के बालिग होने की पुष्टि हुई। इस पर दोनों का विवाह कराने का निर्णय हुआ। इसके बाद सोमवार को गांव के मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कार्यक्रम शुरू हुआ। शादी देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल गहमा-गहमी भरा रहा।

दोनों युवतियों ने बदले नाम 
मामले में पूर्व प्रधान/प्रधान प्रतिनिधि लखपत पांडेय ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं। राजी-खुशी से वैदिक मंत्रोच्चारण और शुद्धिकरण कराते हुए उनका विवाह कराया गया। इस दौरान रुखसाना बानो का नया नाम रूबी रखा गया और उसकी शादी रामप्रवेश मौर्य से हुई। वहीं, जासमीन का नाम बदलकर चांदनी रखा गया और उसकी शादी सर्वेश मौर्य के साथ मंदिर में कराई गई।

थानाध्यक्ष पढुआ विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शादियां होती रहती हैं। यदि किसी विवाद की सूचना मिलती है तो पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed