{"_id":"653b7177277d5122ea01191b","slug":"two-girls-dies-as-bus-hits-the-bike-in-lakhimpur-kheri-2023-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बस की टक्कर से बुआ-भतीजी की मौत, दो घायल; एक ही बाइक पर सवार थे चारों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बस की टक्कर से बुआ-भतीजी की मौत, दो घायल; एक ही बाइक पर सवार थे चारों
Fri, 27 Oct 2023 01:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:44 PM IST
सार
एक परिवार के चार सदस्य एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। लखीमपुर-मोहम्मदी रोड पर अमीरनगर के पास उनकी बाइक को बस की टक्कर लग गई, जिससे बुआ-भतीजी की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। लखीमपुर-मोहम्मदी रोड पर अमीरनगर के पास निजी बस की टक्कर से बाइक पर सवार बुआ-भतीजी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। अमीरनगर के रामपुर रामदास गांव से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
मोहम्मदी कोतवाल अम्बर सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर के पुवायां थाने के गांव सुजानपुर निवासी 30 वर्षीय सुधा पुत्री लालाराम अपने भाई रवि, भतीजी अनुष्का व चचेरी बहन के साथ बृहस्पतिवार को अमीरनगर के रामपुर रामदास गांव में रिश्तेदारी में आई थी। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे ये लोग एक ही बाइक से वापस गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: त्योहारी सीजन में खर्चे बढ़े, चाइनीज एप से लोन लेकर फंस रहे लोग; आप न करें ये गलती
विज्ञापन
अमीरनगर के पास बाइक प्राइवेट बस से टकरा गई। हादसे में सुधा और उसकी भतीजी अनुष्का की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भाई रवि और चचेरी बहन को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उधर, हादसे के बाद बस चालक भाग गया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।