{"_id":"65bd595a1aeed23aab0744e4","slug":"two-flyovers-and-one-rob-worth-rs-200-crore-inaugurated-tomorrow-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-113938-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 200 करोड़ के दो फ्लाईओवर और एक आरओबी का लोकार्पण कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 200 करोड़ के दो फ्लाईओवर और एक आरओबी का लोकार्पण कल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार फरवरी के आखिरी सप्ताह तक सारे निर्माण कार्यों के लोकार्पण की तैयारी में है। रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जनपद वासियों को 200 करोड़ की लागत के दो फ्लाईओवर और एक आरओबी की सौगात देंगे।
अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे डिवीजन शुभनारायण ने बताया कि रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लोकार्पण करेंगे, जबकि स्थानीय स्तर पर खीरी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी मौजूद रहेंगे। बताया कि एलआरपी चौराहे पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि 200 करोड़ की लागत से दो फ्लाईओवर और एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है। निर्माण की अवधि 18 माह थी, लेकिन काम 15 माह में पूरा कर लिया गया। फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण न हो इसके लिए सौंदर्यीकरण कराए जाने की भी बात कही।
निर्माण कार्यों की सूची जुटाने में लगे अफसर
शासन से सभी निर्माण कार्यों की फरवरी के आखिर सप्ताह में निर्माण कार्यों के लोकार्पण के आदेश की वजह से लोक निर्माण विभाग समेत सभी विभागों के अफसर अब उन कार्यों की सूची खंगालने में लग गए हैं, जिनका निर्माण कार्य पूरा होने के करीब है। बताते हैं कि जल्द काम पूरा करवाकर करीब 200-300 करोड़ की निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण कर जिलेवासियों को सौगात दी जाएगी।