{"_id":"58e1045f4f1c1b4c3e5b40ce","slug":"two-drop-of-the-ninja","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खुराक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलियो खुराक पिलाने के लिए रविवार बने 1912 बूथ
सोमवार से घर घर जाकर पिलाई जाएगी खुराक
शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए अभियान रविवार से शुरू हुआ, जिसकी शुरूआत सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल में बने बूथ पर एक बच्चे को खुराक पिलाकर की। सोमवार से घर घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पांच साल तक के बच्चों की संख्या 7,78,768 और घरों की संख्या 7,56,046 के करीब है। बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए रविवार को 1912 बूथ बनाए गए हैं और 5736 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार से 1342 कर्मचारी घर घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाएंगे और इसकी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों तैनात किए गए हैं।
सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने रविवार को महिला अस्पताल के पोलियो बूथ पर एक नवजात को खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने मौजूद सभी महिलाओं को अपने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पोलियो बच्चों के लिए अभिशाप है। इसलिए इससे बचाने के लिए पांच साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक अवश्य पिलाएं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. मातादीन, डॉ. बलबीर सिंह, फिरोजा बानो, चांदनी सहित आशा वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
शिविर में 238 बच्चों ने पी पोलिया खुराक
राष्ट्रीय विकलांग पुनर्वास एवं कल्याण प्रशिक्षण संस्था के लोगों ने बहादुर नगर मोहल्ले में कैंप लगा। इस दौरान संस्था की अध्यक्षा मंजुला श्रीवास्तव ने 238 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई और बच्चों को सीटी, गुब्बारा, मास्क, टॉफी बांटी। उन्होंने सभी को अपने बच्चों को बूथ पर ले जाकर पोलियो खुराक पिलाने की प्रेरणा दी। इस दौरान बृजेश कुमार, इंद्रपाल, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, राजेंद्र जोशी, बसंत लाल, छक्कू सहित कई लोग मौजूद रहे।