फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road cut near river bridge, traffic affected in dozens of villages

Lakhimpur Kheri News: नदी पुल के पास कटी सड़क, दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित

Sun, 18 Oct 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Road cut near river bridge, traffic affected in dozens of villages
जर्जर मूडाधामू जाने वाले मार्ग। संवाद
बेहजम। ग्राम पंचायत अल्लीपुर से मूडाधामू जाने वाले मार्ग पर नदी पुल से कुछ दूरी पर सड़क कटने से दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। यह मार्ग लखीमपुर जाने वाली सड़क से जुड़ता है। गन्ना मिल चालू होने पर किसानों की परेशानी और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, जिला पंचायत ने मार्च-अप्रैल में सड़क का निर्माण कराया था। आरोप है कि निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने और पानी के तेज बहाव से सड़क कट गई। इससे बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर-ट्रॉली का आवागमन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से अल्लीपुर, अकबरपुर, रुकनापुर, पिपरा उद्यान, मूडाधामू, सूरत सराय, मानपुर लालपुर, पंडरी, भूलनपुर और पिपरा छींट समेत दर्जनों गांवों के लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण भारत प्रसाद ने बताया कि सड़क कटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालना मुश्किल हो जाएगा। गन्ना मिल चालू होने पर किसानों को गन्ना पहुंचाने के लिए कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। हरिनाम सिंह ने भी सड़क कटने से बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर-ट्रॉली का आवागमन प्रभावित होने की बात कही।
ब्लॉक प्रमुख पति एवं जिला पंचायत सदस्य रामशंकर राज ने बताया कि सड़क जल्द बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed