फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vardhan Gupta topped the chess competition

Lakhimpur Kheri News: शतरंज प्रतियोगिता में वर्धन गुप्ता रहे अव्वल

Sun, 18 Oct 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Vardhan Gupta topped the chess competition
शतरंज प्रतियोगिता के विजेता छात्र को पुरस्कृत करते विद्यालय कमेटी के पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला शतरंज समिति की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में वर्धन गुप्ता ने ओपन वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। इस दौरान सात वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में चार वर्षीय रुद्रांश गुप्त की भागीदारी भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

ओपन वर्ग में वर्धन गुप्ता प्रथम, विजय सिंह मौर्य द्वितीय और उमेश वर्मा तृतीय रहे। अंडर-18 वर्ग में धैर्य दीक्षित ने पहला, कृतज्ञ मिश्र ने दूसरा और अभिजीत कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-15 वर्ग में उमंग उपाध्याय प्रथम, हार्दिक गुप्ता द्वितीय और अत्यर्थ सिंह तृतीय रहे। अंडर-12 वर्ग में अक्षत तिवारी, रुद्राक्ष पाल और आर्यांश श्रीवास्तव ने क्रमशः पहले तीन स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-9 वर्ग में आर्यन दीपक प्रथम, भव्या वर्मा द्वितीय और सनातन दीपक तृतीय रहे। महिला वर्ग में युगान्तिका श्रीवास्तव, इप्शिता सक्सेना और अनुष्रेय सिंह ने क्रमशः पहले तीन स्थान हासिल किए। वेटरन वर्ग में सरोज कुमार शर्मा प्रथम, जब्बार द्वितीय और कृष्ण मुरारी वर्मा तृतीय रहे।

पुरस्कार वितरण के दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जयराम, प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, रवि भूषण साहनी, सीपी मिश्र और गोविंद मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed