फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two doctors are responsible for the treatment of one lakh animals.

Lakhimpur Kheri News: एक लाख पशुओं के इलाज की जिम्मेदारी दो डॉक्टरों के जिम्मे

Sun, 12 May 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two doctors are responsible for the treatment of one lakh animals.
तिकुनिया। ब्लॉक में पशुओं के इलाज की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। मौजूदा समय में तहसील के करीब एक लाख पशुओं के इलाज की जिम्मेदारी दो डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

निघासन के अलावा सिंगाही, तिकुनिया और थारू बहुल गांव बेलापरसुआ में पशु अस्पताल हैं। निघासन में डॉ. इंद्रदेव माहर और फार्मासिस्ट सियाराम हैं। सिंगाही में अकेले डॉ. अवधेश कुमार ही हैं। तिकुनिया और बेलापरसुआ के राजकीय पशु चिकित्सालय में न कोई डॉक्टर और न ही कोई फार्मासिस्ट है।
विज्ञापन

तिकुनिया में वार्ड बॉय गुलाब सिंह अस्पताल में रहते हैं। गुलाब सिंह ने बताया तिकुनिया का चार्ज निघासन के डॉक्टर के पास है। इसलिए बॉर्डर क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। वहीं, डॉ. इंद्रदेव माहर ने बताया कि ब्लॉक में कुल चार पशु मित्र नियुक्त थे, जो काम छोड़कर चले गए। 11 पशुमित्रों का चयन किया है जिनका प्रशिक्षण चल रहा है। पशुओं के इलाज की व्यवस्था और वैक्सीनेशन समय-समय पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed