फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   two died, four injured in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल 

Sat, 24 Feb 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 24 Feb 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
two died, four injured in road accident
bike

गोला-मोहम्मदी मार्ग पर हैदराबाद थाना पुलिस पिकेट के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार अन्य दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पलियाकलां में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन

कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव राजापुर बेनी निवासी राहुल सिंह(22), छोटे रैदास(23) और दिलावरपुर निवासी इरफान(22) हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कोटखेरबा में एक बारात में शामिल होने आए थे। रात करीब 11 बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। गोला मोहम्मदी रोड पर हैदराबाद थाना पुलिस पिकेट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार। हादसे में बाइक चला रहे राहुल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू और इरफान गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। बेलबा ग्राम प्रधान प्रमोद वर्मा ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पलियाकलां। पकरिया लालपुर ढाका निवासी अरविंद शुक्रवार की रात निघासन की तरफ गया था। वापस आते समय इटैइया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुबह शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं चीनी मिल के सामने तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें अंबेडकरनगर पटिहन निवासी श्याम लाल का पुत्र धर्मेंद्र(30) सहित एक अन्य घायल हो गया। जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना में गन्ना भरे ट्रक ने साइड से एक कार को टक्कर मार दी। इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed