फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two days ago the house was washed away in the river, villager died of shock

Lakhimpur Kheri News: दो दिन पहले नदी में कटा था घर, सदमे से ग्रामीण की मौत

Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two days ago the house was washed away in the river, villager died of shock
बिजुआ। ब्लॉक की ग्राम पंचायत करसौर के मजरा चकपुरवा में एक कटान पीड़ित ग्रामीण चंद्रशेखर गिरि की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। परिवार का कहना है कि दो दिन पहले शारदा नदी में उनका घर कट गया था। तब से वह सदमे में थे। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भगौती प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को शारदानदी के गए कटान में चंद्रशेखर गिरि का भी मकान कट गया था। मकान कटते देखकर उनकी तबीयत खराब हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर चारपाई पर बांस बंधवाकर कई लोग उन्हें करसौर तक लेकर आए थे। करसौर से चकपुरवा जाने वाली रोड कटी होने के कारण गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही है। किसी तरह करसौर से एंबुलेंस से बिजुआ अस्पताल भिजवाया गया। जहां से बिजुआ में डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भी जब हालत नहीं सुधरी तो डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। देर शाम उनका शव गांव में पहुंचा। परिवार वालों के अनुसार डॉक्टरों ने हृदयगति रुकने से मौत की बात बताई है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed