{"_id":"687e80104869e63d3e0935fa","slug":"two-contract-workers-killed-one-injured-in-bike-collision-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-151228-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाइकों की टक्कर में दो संविदा कर्मियों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाइकों की टक्कर में दो संविदा कर्मियों की मौत, एक घायल
Mon, 21 Jul 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
पलिया के मृतक सिंकदर की फाइल फोटो।
पलियाकलां। दुधवा मार्ग पर सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो संविदा कर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मोहल्ला सुभाषनगर निवासी नंदा सिंह का पुत्र भरत सिंह (35) दुधवा मुख्यालय में संविदा पर काम करता था। वर्तमान में उनकी तैनाती दक्षिण सोनारीपुर रेंज में थी। वह ड्यूटी करने के बाद सोमवार सुबह करीब नौ बजे दुधवा से वापस पलिया आ रहे थे। पलिया-दुधवा मार्ग पर बंशीनगर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
दूसरी बाइक पर बिजली संविदाकर्मी रंगरेजान द्वितीय निवासी सत्तार अली का पुत्र सिंकदर अली (35) व दुधवा मुख्यालय निवासी वीरेंद्र कुमार के पुत्र रिंकू (32) भी सवार थे। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने भरत सिंह व सिकंदर अली को मृत घोषित कर दिया। घायल रिंकू का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
मृतकों में बिजली व वन विभाग के कर्मचारी होने के चलते दोनों विभागों के अधिकारियों का जमावड़ा भी सीएचसी में लगा रहा। पलिया विद्युत निगम की तरफ से एक्सईएन निशांत ज्योति ने जहां मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस भी बंधाया। दुधवा पार्क के वार्डन महावीर सिंह ने भी स्टाफ के साथ पहुंचकर भरत के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी।
विज्ञापन
00000000
पत्नी व दो बच्चों को रोता छोड़ गया सिकंदर
मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय निवासी सिकंदर अली के दो पुत्र हैं। उनके परिवार में भाई व बहनों के अलावा माता-पिता भी हैं। दो बच्चों का पालन पोषण वह बिजली निगम की नौकरी से करते थे। उनकी मौत होने के बाद पत्नी व बच्चों का सहारा छिन गया है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
00000000
पत्नी व परिवार को छोड़ गया भरत सिंह
भरत दुधवा मुख्यालय पर संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। पहले वह डीडी की गाड़ी चलाते थे, लेकिन इधर कई दिनों से उनकी तैनाती दक्षिण सोनारीपुर रेंज में कर दी गई थी। उनकी मौत के बाद पत्नी समेत भाई, माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।