{"_id":"667c93ae4eaf3e5c120a4664","slug":"two-brothers-died-due-to-lightning-two-got-burnt-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-123205-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन
घटना के बाद विलाप करते परिजन-संवाद
मोहम्मदी। बारिश के समय गिरे आम बीनने पहुंचे गांव पंडरी निवासी चार बच्चों पर बिजली गिर गई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दो का इलाज चल रहा है। दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव में मातम का माहौल है। एसडीएम ने पीड़ित परिजनों को सहायता राशि दिए जाने की बात कही है।
बुधवार सुबह करीब 8.35 बजे गांव पड़री निवासी तेजपाल के दो बच्चे आनंद (10) और अभय राज (7) अपने परिवार के ही विनीत (6) और नीरज (12) के साथ घर के बाहर लगे आम के पेड़ से गिरे आम उठाने दौड़े। इसी समय पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आकर चारों बच्चे झुलस गए।
घटना का पता चला तो परिजन आनंद और अभयराज को मिट्टी से दबाकर घरेलू उपचार करने लगे। हालत में सुधार न होने पर परिजन चारों बच्चों को सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने आनंद और अभयराज को मृत घोषित कर दिया। विनीत को जिला अस्पताल शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया गया। नीरज को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
दो बेटों की मौत से तेजपाल और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विनीत की मां ऊषा देवी ने बताया कि सभी बच्चे एक ही जगह पर खेल रहे थे। नीरज ठीक है। घटना की भनक लगते ही एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, सीओ अरुण कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचकर पीड़ित का हाल चाल लिया। एसडीएम ने बताया कि बिजली गिरने से सगे भाइयों की मौत हो गई।
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सरकारी सहायता दी जाएगी। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही कागजी कार्यवाही पूरी कराते हुए सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी।