{"_id":"69c6bde53bbd96afa7076658","slug":"two-bikes-were-hit-by-a-dcm-one-youth-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-171375-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीसीएम की चपेट में आईं दो बाइकें, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीसीएम की चपेट में आईं दो बाइकें, एक युवक की मौत
Fri, 27 Mar 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
उचौलिया। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वनकागांव मोड़ के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने दो बाइक और एक खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे नगरिया (थाना मझिला, हरदोई) निवासी निजामुद्दीन अपनी पत्नी आजरा बानो के साथ बाइक से जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर फारूख (30) निवासी कठिघरा (थाना उचौलिया) सड़क किनारे खड़े थे।
इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से दोनों बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए और ई-रिक्शा दूर जा गिरा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनएचएआई एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर भेजा, जहां देर शाम निजामुद्दीन ने दम तोड़ दिया। आजरा बानो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर खड़ा ई-रिक्शा भी हादसे की एक वजह बना। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर खड़े ई-रिक्शों के कारण वाहनों के निकलने की जगह नहीं बचती, जिससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है।