फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two bikes collided, three including brother-in-law and brother-in-law died

Lakhimpur Kheri News: दो बाइकें भिड़ीं, जीजा-साले समेत तीन की मौत

Mon, 10 Jun 2024 04:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, three including brother-in-law and brother-in-law died
सड़क पर गिरकर गंभीर घायल युवक के सिर में कपड़ा बांधकर खून रोकने की को​शिश करता पुलिस कर्मी
फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी) लखीमपुर-पलिया हाईवे पर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जहानपुर चौराहे के पास शनिवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में जीजा-साले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। काफी देर तक सड़क पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब नौ बजे फरधान थाना क्षेत्र के अग्गर बुजुर्ग गांव निवासी अभिषेक कुमार (24) पुत्र रामनरेश अपने बहनोई अवधेश कुमार (32) निवासी धिम्मापुर चौकी रेहरिया थाना मोहम्मदी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जहानपुर चौराहे के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

भीषण टक्कर में अभिषेक और उसके जीजा के साथ दूसरी बाइक पर सवार थाना पढ़ुआ क्षेत्र के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी अखिलेश मंडल (19) पुत्र दुलाक भी बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने डायल 112 पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान देर रात तीनों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलबेहड़ कार्यवाहक प्रभारी श्रवण कुमार यादव ने बताया कि दोनों बाइकों पर सवार किसी व्यक्ति ने हेलमेट नहीं लगाया था। तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

--------------------------------------

भीरा पुलिस सीपीआर देकर जान बचाने की करती रही कोशिश
फूलबेहड़। हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें पुलिस घायलों को सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रही है।
जहानपुर चौराहे के पास सड़क हादसे के बाद दोनों बाइकों के सवार हाईवे पर बेसुध पड़े थे। इसी दौरान भीरा थाने की डायल 112 पुलिस निकल रही थी। हाईवे पर तीन लोगों को तड़पते हुए देख पुलिस कर्मी रुक गए। घायलों की सांसें थम रही थीं। ये देखते हुए पुलिस कर्मियों ने सीपीआर देना शुरू कर दिया। करीब 10 मिनट तक सीपीआर देने के बाद घायलों की सांसें चलना शुरू हो गईं। उसके बाद फूलबेहड़ थाने की चौकी सुंदरवल पुलिस, डायल 112 और एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया था। पुलिस कर्मियों के सीपीआर देकर घायलों की जान बचाने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पांच दिन पहले मजदूरी कर बाहर से आया था अभिषेक
फरधान क्षेत्र के अग्गर बुजुर्ग गांव निवासी अभिषेक कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो भाइयों की शादी हो चुकी है। पिता के पास खेती के लिए जमीन न के बराबर है। वह पांच दिन पहले ही बाहर से मजदूरी करके घर आया था। घर आने के बाद बहन -बहनोई को घर बुलाया था। बहन और बहनोई अवधेश अपने दोनों बच्चों के साथ ससुराल शुक्रवार शाम आए थे। शनिवार सुबह साले बहनोई बाइक से कई जगह रिश्तेदारी में घूमने निकले थे। वापस आते समय हादसे का शिकार हो गए।


हेलमेट पहने होते तो शायद बच सकती थी जान
भीषण टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि चालक हेलमेट पहने हुए होते तो शायद सड़क पर गिरने के दौरान गंभीर चोटें नहीं आती और जान भी बच सकती थी। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण सड़क पर गिरते ही सिर फट गए थे। दुर्घटना देखकर मौके पर रुके लोग भी यही चर्चा करते दिखे कि अगर हेलमेट होता, तो शायद इतना भयानक हादसा न होता।

सड़क पर गिरकर गंभीर घायल युवक के सिर में कपड़ा बांधकर खून रोकने की कोशिश करता पुलिस कर्मी

सड़क पर गिरकर गंभीर घायल युवक के सिर में कपड़ा बांधकर खून रोकने की कोशिश करता पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed