{"_id":"69c2cf74fda31034460e9621","slug":"two-bikes-collided-on-motipur-bridge-three-people-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171135-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोतीपुर पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोतीपुर पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग घायल
Tue, 24 Mar 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
वनकागांव में टूटा खंभा। संवाद
निघासन। सिंगाही-बेलरायां मार्ग स्थित मोतीपुर पुल पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बनवीरपुर निवासी भगौती प्रसाद (50), दमोदर (35) और निबौरिया निवासी अंकित (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। भगौती और दमोदर बाइक से निघासन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोतीपुर पुल पर सामने से आ रहे अंकित की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी निघासन भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
-- --
कार की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा
उचौलिया। वनकागांव के पास नहर किनारे एक अनियंत्रित कार 11 केवी लाइन के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूट गया और तारों में खिंचाव से एक और खंभा गिर गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
कार की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा
उचौलिया। वनकागांव के पास नहर किनारे एक अनियंत्रित कार 11 केवी लाइन के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूट गया और तारों में खिंचाव से एक और खंभा गिर गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन