{"_id":"69161c3c04cf4647350d95fd","slug":"two-bikes-collide-one-dead-two-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-161009-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Thu, 13 Nov 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव लिधियाई मोड़ के पास बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में धर्माखेड़ा निवासी छविनाथ 50 की मौत हो गई। जबकि मुबारकपुर निवासी अभिषेक और हिमांशु घायल हो गए।
गांव धर्माखेड़ा निवासी छविनाथ गुप्ता किसी कार्य से लिधियाई गांव की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर गांव मुबारकपुर निवासी अभिषेक और हिमांशु सवार थे, उनकी बाइक छविनाथ की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली भेजा। यहां डॉक्टरों ने छविनाथ गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक और हिमांशु की हालत गंभीर बताई जा रही है।