{"_id":"6733a39495817bbcd50036b4","slug":"two-accused-of-robbery-arrested-in-encounter-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-133049-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मितौली और नीमगांव क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं के आरोपियों में से दो को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक के पैर में गोली लगी है। तीसरा आरोपी भाग गया।
एएसपी पश्चिमी नैपाल सिंह ने बताया कि नीमगांव, मितौली, सदर कोतवाली, हैदराबाद में लुटेरे दंपती को निशाना बनाकर घटना को अंजाम दे रहे थे। लुटेरों की तलाश में कई थानों की टीमें लगी थीं। सोमवार की देर रात चेकिंग के दौरान अजान की तरफ से नहर की ओर से आ रहे बाइक सवार गोला के भुड़वारा निवासी इरशाद उर्फ मन्ना, वसीउल्ला व संजय उर्फ पप्पत्ने पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगे।
पुलिस ने पीछा करते हुए घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायर किया, इस दौरान पुलिस की गोली से इरशाद उर्फ मन्ना घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने इरशाद उर्फ मन्ना व वसीउल्ला को गिरफ्तार कर लिया। घायल इरशाद को पुलिस निगरानी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं एक आरोपी संजय उर्फ पप्पू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, एक कुंडल, एक झाला, दो पायल, एक पीली धातु की माला, चार बिछिया व 8000 हजार रुपये बरामद होने का दावा किया है। बताया कि इरशाद पर विभिन्न थानों में 14 और वसीउल्ला पर 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे फरार बदमाश की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।