{"_id":"6aa98a6ed9f28f11840925c3","slug":"two-accused-arrested-in-teenagers-suicide-attempt-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-185098-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किशोरी के आत्महत्या की कोशिश मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किशोरी के आत्महत्या की कोशिश मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 15 Sep 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को किशोरी के आत्महत्या की कोशिश के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। किशोरी के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों पर किशोरी को प्रताड़ित करने, परेशान करने और धमकाने के आरोप हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया।
सीओ सदर विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि 15 सितंबर को किशोरी के पिता ने शिकायत की थी कि दो युवक उनकी पुत्री को परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों उसे जबरन अपने घर उठा ले गए थे। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। परिजनों के समय पर पहुंचने से उसे बचा लिया गया।
शिकायत के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद उत्तम कुमार और आदर्श कुमार उर्फ छोटू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।