{"_id":"69331c3399cc5806a00f580b","slug":"tubewell-operators-in-dilemma-after-orders-from-officials-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-162739-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अधिकारियों के आदेश के बाद दुविधा में नलकूप चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अधिकारियों के आदेश के बाद दुविधा में नलकूप चालक
Fri, 05 Dec 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नलकूप विभाग के अधिकांश कर्मचारियों के आगे एक बड़ा संकट आ गया है। विभाग के अधिकांश कर्मचारी एसआईआर के काम में लगे हैं। इसी बीच विभागीय अफसरों ने पत्र जारी कर नलकूपों का औचक निरीक्षण करने व निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारी अभिलेखों के साथ मौजूद रहने निर्देश दिए हैं।
नलकूप विभाग खंड प्रथम के उप राजस्व अधिकारी की ओर से राजकीय नलकूपों का औचक निरीक्षण किए जाने से संबंधित पत्र लिखा है। पत्र में कार्यवाहक सींचपाल, पर्यवेक्षक व नलकूप चालकों को निर्देश हैं कि वे लोग निरीक्षण के समय नलकूपों से संबंधित अभिलेखों के साथ मौजूद रहें, ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। इस आदेश के बाद से विभागीय कर्मचारी दुविधा में आ गए।
अब वे एसआईआर का काम निपटाएं या फिर अधिकारियों के निरीक्षण के समय मौजूद रहें। कई कर्मचारियों ने इसका विरोध कराना चाहा, लेकिन विभागीय कार्रवाई के डर से कोई बोल नहीं सका। नकहा के एसडीएम ने निरीक्षण से संबंधित निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
एक कर्मचारी का काटा जा चुका वेतन
नलकूप चालक जितेंद्र पाल सिंह एसआईआर के काम में जुटे हैं। इसी बीच अफसरों ने उनके नलकूप का निरीक्षण कर खामियां दिखाते हुए एक दिन का वेतन भी काटा दिया। इसी वजह से सभी कर्मचारियों को निरीक्षण की चिंता सता रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --
व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए नलकूपों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है, जो कर्मचारी एसआईआर में नहीं लगे हैं, यह आदेश उनके लिए है।
विजय कुमार, उप राजस्व अधिकारी, नलकूप