फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tubewell operators got angry on verbal orders to send photos of geo tag

Lakhimpur Kheri News: जीओ टैग की फोटो भेजने के मौखिक आदेश पर नलकूप ऑपरेटर भड़के

Thu, 11 Sep 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tubewell operators got angry on verbal orders to send photos of geo tag
विभाग के मौ​खिक आदेश पर नाराजगी जाहिर करते  हुए ऑपरेटर। स्रोत : यूनियन
लखीमपुर खीरी। सरकारी नलकूप पर जाकर जीओ टैग की फोटो भेजने के मौखिक आदेश पर जिले के नलकूप ऑपरेटर भड़क गए। ऑपरेटर बुधवार को बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय कार्यालय पर एकत्र हुए और आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि वे लोग विभाग के इस आदेश का पालन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

नलकूप चालकों ने बताया कि जिले में 826 सरकारी नलकूप हैं, जबकि ऑपरेटर मात्र 107 हैं। एक ऑपरेटर के पास 15-15 नलकूपों की जिम्मेदारी है। पहले से ही काम का बोझ है, अब नलकूप पर जाकर रोजाना नोटकैम से फोटो खींचकर व्हाट्एप ग्रुप भेजना एक बड़ी चुनौती है, जबकि विभाग ने इसका कोई भी लिखित आदेश भी जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

ऐसे में वह लोग इसका पालन नहीं करेंगे। इसके अलावा कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की भी मांग की। कुछ कर्मचारियों ने पुरानी नियमावली से जोड़ने की मांग की। कई ऐसे कर्मचारी हैं, जिनकी नियुक्तियां वर्ष 2000 से पहले की है, लेकिन उनको वर्ष 2005 की नियमावली में जोड़ा जा रहा है, जिससे वे कर्मचारी पुरानी पेंशन से वंचित हो जाएगे। इसको लेकर भी कर्मचारियों ने विरोध जताया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान रहीस पाल सिंह,पुष्कर तिवारी, अंकुर वर्मा, सचिन कुमार सिंह, सुरेश चंद्र शुक्ला, फरमान अली खान, महेश राना, आशीष, संदीप, विपिन राघवेन्द्र, नासिर अली आदि नलकूप चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी कोई बात नहीं है, न ही किसी प्रकार का कोई आदेश दिया गया है। विभाग का उद्देश्य है कि ऑपरेटर नियमित नलकूप पर जाएं, ताकि किसानों को दिक्कत न हो। -अमर नाथ मिश्रा, अधिशासी अभियंता नलकूप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed