{"_id":"dce6a442d5a30c5ae3b9727f621b04b7","slug":"try-going-to-start-work-in-steel-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील फैक्ट्री का काम शुरू कराने के लिए हो रहा प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टील फैक्ट्री का काम शुरू कराने के लिए हो रहा प्रयास
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 08 Feb 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्ता में स्टील फैक्ट्री का काम शुरू कराने तथा मैगलगंज में ओएनजीसी अस्पताल बनवाने के लिए वे प्रयासरत हैं। यह बात यहां धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
सांसद रेखा वर्मा ने अपने विकास कार्यों के बारे में बताया कि उन्होंने 1.46 करोड़ रुपये के उपकरण विकलांगों को वितरित कराए हैं। मैगलगंज में ओएनजीसी अस्पताल बन रहा है। क्षेत्र में सड़क और सोलर लाइटें लगवाने का काम बड़े पैमाने पर हुआ है। उनका प्रयास है कि कस्ता में स्टील फैक्ट्री का काम शुरू कर दिया दिया जाए। जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। पसगवां ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन पर धांधली करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पसगवां में नौ फर्जी ऐसे लोगों के वोट डलवा लिए गए जो बीडीसी ही नहीं हैं। इसके बावजूद चुनाव भाजपा ने जीत लिया है। उन्होंने कहा उनके पति अरुण वर्मा की धरोहर होने के कारण उन्होंने ब्लाक पसगवां के चुनाव में संघर्ष किया और जनता के सहयोग से उन्हें सफलता मिली। उन्होंने कहा कि धौरहरा क्षेत्र के विकास के लिए उनके पास व्यापक योजना है उसपर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धौरहरा और पसगवां में केंद्रीय विद्यालय बनवाने के लिए उन्होंने प्रस्ताव बनाकर डीएम को दिया है लेकिन डीएम द्वारा नहीं भेजा जा रहा है। पसगवां में ट्रॉमा सेंटर बनवाने के लिए प्रस्ताव किया गया है वह भी डीएम के पास पड़ा है। प्रदेश सरकार से सहयोग न मिलने के कारण यह सब कार्य नहीं हो पा रहे हैं। प्रेसवार्ता में श्याम किशोर अवस्थी, ओम वर्मा और अखिलेश पैलवी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।