{"_id":"64ef85d073fd6998a40e8e97","slug":"troubled-by-illness-an-elderly-man-jumped-into-the-sharda-river-saved-by-divers-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-4785-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बीमाऱी से तंग बुजुर्ग ने शारदा नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बीमाऱी से तंग बुजुर्ग ने शारदा नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन
बुजुर्ग को बचाकर अस्पताल ले जाती पुलिस
महेवागंज/सुंदरवल। घर से दवा लेने लखीमपुर जा रहे बुजुर्ग ने शारदा बैराज से नदी में छलांग लगा दी। बुजुर्ग को डूबते देख वहां मौजूद डायल 112 ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से बुजुर्ग को बचाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी रामलखन (75) का तीन महीने पहले लखीमपुर के एक निजी अस्पताल में रीढ़ की हड्डी का आपरेशन हुआ था। वह दर्द से अक्सर परेशान रहते थे। बुधवार को सुबह घर से लखीमपुर दवा लेने के लिए बस से निकले थे। अचानक शारदा नगर पुल के पास बस रुकवा कर उतर गए। जब तक किसी की नजर पड़ती, बैराज पर खड़े होकर नदी में कूद गए।
नदी के पास मौजूद मछुआरे और स्थानीय गोताखोरों ने बुजुर्ग डूबते देख तैरकर उसे बाहर निकाला। शारदा नगर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर विमल गौतम ने बताया कि शारदा बैराज से एक बुजुर्ग ने छलांग लगा दी थी। उसे सकुशल बचाकर जिला अस्पताल भिजवाया गया है। बीमारी से अवसाद में आकर उसके छलांग लगाने की बात सामने आ रही है।