{"_id":"6511c7fe589541e16c0d39e6","slug":"troubled-by-debt-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-6478-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वॉलीबॉल में चीनी मिल ने सुमेरनगर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वॉलीबॉल में चीनी मिल ने सुमेरनगर को हराया
विज्ञापन
संपूर्णानगर चीनी मिल में वॉलीबाल के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि।
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी चीनी मिल में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में सुमेरनगर, हरिनगर, डिग्री कॉलेज पलिया, मिर्चिया, शांतिनगर और चीनी मिल की दो टीमों को मिलाकर कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल सुमेरनगर व मिर्चिया के बीच खेला गया। तीन सेट के मुकाबले में सुमेरनगर ने 25-21, 22-25, 25-20 से जीत दर्ज की।
सेमीफाइनल में चीनी मिल संपूर्णानगर ने पीआरडी जवानों को 25-16, 25-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला चीनी मिल व सुमेरनगर के बीच हुआ। इसमें चीनी मिल ने सीधे सेटों में सुमेरनगर की टीम को 25-19, 25-20, 25-18 से हराकर फाइनल मैच अपने नाम किया। चीनी मिल के बंटी, ऋषि, कपिल, आशीष, रिंचू ने बेहतर प्रदर्शन किया।
मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी उदयभान सिंह, सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह, खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन संघ के उपाध्यक्ष व पूर्व प्रधान परमिंदर सिंह पप्पू आदि अतिथियों ने खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका जितेंद्र सिंह, श्रीदत्त शुक्ला, स्कोरर हर्दिश सिंह, अतुल शर्मा व कमेंट्री करनपाल सिंह ने की। इस दौरान राजन शर्मा, सोनू श्रीवास्तव, नेशी मेहता, टन्नी, शमशाद आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।