फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trouble in the morning and evening...Sunlight gave relief from cold in the afternoon

Lakhimpur Kheri News: सुबह-शाम आफत... दोपहर में धूप ने दी सर्दी से राहत

Mon, 18 Dec 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Trouble in the morning and evening...Sunlight gave relief from cold in the afternoon
जाड़े में  कुछ पस तरह किली युवतियां                                                  स्रोम:संवा
लखीमपुर खीरी। सुबह-शाम के समय कड़ाके की सर्दी से परेशान लोगों को दोपहर में खिली धूप ने राहत दी। लोग घरों की छत, पार्क और अन्य स्थानों पर बैठकर धूप का आनंद लेते दिखे। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य रहा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब सात बजे तक सड़कों पर कोहरा छाया रहा। एक घंटे बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया। सूर्य भी निकल आए लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हुआ। सुबह के समय निघासन व भीरा-पलिया बस अड्डे के पास यात्री और वाहन चालक आग में हाथ सेंकते नजर आए। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज होती गई। दोपहर 12 बजे के बाद लोग छतों, पार्क और अन्य स्थानों पर धूप में बैठे नजर आए।
विज्ञापन

विलोबी हाल की सीढ़ियां और पीछे मैदान में लोग धूप में बैठे थे। बच्चों ने भी खूब मस्ती की। शाम चार बजे के बाद मौसम फिर सर्द हो गया। सुबह और शाम को चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। बाइक से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्यियस रहा। शनिवार को भी इतना ही अधिकतम तापमान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते पांच दिनों का तापमान
अधिकतम-न्यूनतम
12 दिसबंर 22-08
13 दिसबंर 22-08
14 दिसबंर 23-08
15 दिसंबर 23-06
16 दिसंबर 23-06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed