फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tried to pull girls riding in auto, beaten on protest

Lakhimpur Kheri News: ऑटो में सवार युवतियों को खींचने की कोशिश, विरोध पर पीटा

Wed, 01 May 2024 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tried to pull girls riding in auto, beaten on protest
महेवागंज/ सुंदरवल। खेत में धान की रोपाई कर ऑटो से मंगलवार की देर शाम घर लौट रहीं युवतियों को बाइक सवार लड़कों ने खींचने की कोशिश की। आरोपियों ने युवतियों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवतियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें दो युवतियां बेहोश हाे गईं। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सुंदरवल कस्बे से 13 लड़कियां और चार युवक मंगलवार को अंदेशनगर में मजदूरी पर धान की रोपाई करने गए थे। शाम करीब 6 बजे दो ऑटो में बैठकर सभी वापस घर लौट रही थीं। इस दौरान अंदेशनगर पुल के पास ऑटो पहुंचा तो पीछे से आईं तीन बाइकों पर सवार नौ लड़कों ने ओवरटेक कर ऑटो को रोक लिया और आगे बाइकें लगा दीं। युवतियों पर फब्तियां कसने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध पर छेड़छाड़ की। गोपालापुर गांव के पास लड़कियों को पकड़कर खीचने की कोशिश की। लड़कियों के साथ में मौजूद युवक ने विरोध किया तो बाइक सवार लड़कों ने उसके सिर पर हेलमेट से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। दूसरे साथी ने बताया कि मनचले लड़कों के रिश्तेदार और उनके परिजन भी मारपीट करने लगे। दो लड़कियां बेहोश हो गईं। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली। पुलिस आते देख आरोपी बाइक समेत भाग निकले। पुलिस सभी लड़कियों को चौकी लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपी लड़के पड़ोस के गांव के हैं। सुंदरवल चौकी पुलिस फौरन हरकत में आई। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ हुई या मारपीट, इसकी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed