{"_id":"66fdbb12911f76adf20a4217","slug":"tribute-paid-to-father-of-the-nation-and-former-prime-minister-shastri-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-130322-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को अर्पित की पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को अर्पित की पुष्पांजलि
विज्ञापन
पलिया के नौगवां में पुष्प अर्पित करते दिलीप ओझा।
पलियाकला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सरकारी संस्थानाें, विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्राें पर तिरंगा फहराकर महापुरुषाें को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तहसील में एसडीएम कार्तिकेय सिंह, कोतवाली में कोतवाल मनबोध तिवारी, सीओ कार्यालय पर सीओ यादवेंद्र यादव ने झंडा फहराया। सीएचसी में भी तिरंगा शान से लहराया। नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, दुधवा मुख्यालय पर डीडी डाॅ रंगाराजू टी ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। ब्लाॅक में बीडीओ संगीता यादव ने, बीआरसी कार्यालय पर बीईओ रमन सिंह ने चित्रों पर माल्यार्पण कर ध्वज फहराया। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी, चीनी मिल में यूनिट हेड ओपी चौहान ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। संपूर्णानगर और मझगईं क्षेत्र में भी ध्वज फहराया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -
बांकेगंज में गांधी-शास्त्री के योगदान को किया याद
बांकेगंज। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, निजी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में गांधी और शास्त्री के आजादी में योगदान को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर कार्यालयों और पुलिस चौकी में कर्मियों ने गांधी-शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- --
गांधी जयंती पर दिया स्वच्छता का संदेश
पलियाकला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नौगवां में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता व सफाई अभियान का संदेश देकर सफाई कराने का कार्य किया गया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। संवाद