फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tribal Pride Day will be celebrated grandly, Governor will inaugurate it

Lakhimpur Kheri News: भव्यता से मनेगा जनजाति गौरव दिवस, राज्यपाल करेंगी शुभारंभ

Wed, 15 Nov 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tribal Pride Day will be celebrated grandly, Governor will inaugurate it
पलिया हवाईपट्टी का निरीक्षण करते डीएम एसवी
लखीमपुर खीरी। बुधवार को जनजाति गौरव दिवस को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनजातीय क्षेत्र में ग्राम धुसकिया से जनजाति गौरव दिवस का आगाज होगा। सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के 15 नवंबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार की दोपहर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा के साथ जिले की सुदूरवर्ती एवं सीमावर्ती तहसील पलिया क्षेत्र के जनजाति क्षेत्र ग्राम धुसकिया में कार्यक्रम स्थल पर जनजाति गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पहले पलिया हवाई पट्टी पहुंच कर राज्यपाल के आगमन को लेकर जरूरी व्यवस्था व सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की। डीएम ने निर्देश दिया कि नगर पालिका एवं पंचायत राज विभाग महामहिम के प्रस्तावित भ्रमण मार्ग के सफाई पर विशेष ध्यान दें। सफाई कर्मियों के माध्यम से राज्यपाल के गुजरने वाले रास्तों की विधिवत सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed