फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trench on the canal road, risk to pedestrians

Lakhimpur Kheri News: नहर मार्ग की पटरी पर खंदक, राहगीरों को जोखिम

Thu, 26 Feb 2026 10:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 26 Feb 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Trench on the canal road, risk to pedestrians
नहर मार्ग पर बनी गहरी खंदक। संवाद
ममरी। गोला मोहम्मदी मार्ग से खुटार मार्ग को शॉर्टकट जोड़ने वाले नहर मार्ग पर ग्राम सहुआपुर के ग्रामीणों द्वारा सड़क काटकर खंदक बना दी जाने से वहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस स्थान पर कई बाइक चालक नहर में गिरकर घायल हो चुके हैं। साथ ही कई चार पहिया वाहन खंदक में फंसकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बताया कि वर्ष 2022 में मड़हा बाबा स्थान से वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली इसी स्थान पर खंदक में पलट जाने से दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 29 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिर भी पुलिस इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है, और न ही लोक निर्माण विभाग कोई कार्यवाही कर रहा है। उधर, नहर विभाग के जेई अभिषेक सिंह और लोक निर्माण विभाग के जेई नीरज पांडे का कहना है कि सड़क पर बनी खंदक की पटाई दो बार कराई जा चुकी है। फिर भी बालू का खनन करने और पशुओं को नहर में घुसाने वाले लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। इसपर पुलिस को एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed