{"_id":"669c0ae5625dd1bcc50a50b4","slug":"trees-were-cut-on-the-spot-while-carrying-tajiya-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-125167-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ताजिया ले जाते समय झाले पर काटे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ताजिया ले जाते समय झाले पर काटे पेड़
विज्ञापन
कटे पेड़ और सिंचाई पाइप दिखाता परिवार।संवाद
फूलबेहड़। सदर तहसील के अग्गर खुर्द गांव में 17 जुलाई को ताजिया ले जाते समय एक झाले पर पेड़ और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में एक परिवार के लोग आरोपियों पर ठोस करवाई न होने पर पलायन और आत्महत्या की बात कर रहे हैं। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर शुक्रवार को चार लोगों को जेल भेज दिया। 12 पर कार्रवाई की गई है।
अग्गर खुर्द और अगरा गांव के ताजिया गांव के पश्चिम रास्ते से होकर कर्बला ले जाए जाते हैं। रास्ते में पपिंदर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र दलवीर सिंह का झाला है। वह परिवार संग रहते हैं। आरोप है कि 17 जुलाई को ताजिया ले जाते समय कुछ शरारती तत्वों ने झाले पर लगे पेड़ काट दिए। सिंचाई पाइप के साथ कुछ अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि कई वर्षो से यही रवैया चला आ रहा है। शिकायत सामने आने पर पुलिस ने इस्पाक, इरफान, ताजदार सहित चार लोगों पर शांतिभंग की करवाई की। कार्रवाई से असंतुष्ट पपिंदर ने घर छोड़ कर पलायन करने और परिवार सहित जहर खाकर आत्महत्या कर लेने की बात कहते हुए शनिवार को वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि पेड़ काटने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पपिंदर सिंह के खेत की पैमाइश नायब तहसीलदार ने करवाई थी। उसके खेत का कुछ भाग चकरोड़ में निकल गया। खेत बचाने के चक्कर में पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस राह पर हर साल ताजिया निकलते हैं। सड़क की पैमाइश कर सीमांकन करा दिया गया था। पेड़ और संपति को नुकसान क्यों और कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। ताजिया जुलूस के दिन राजस्व टीम और पुलिस बल भी था। फिर भी मौके की स्थिति जानने के लिए लेखपाल और कानूनगो को रिपोर्ट देने को निर्देशित किया गया है।
अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार सदर