फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tree branch fell on moving bike, father and son died

Lakhimpur Kheri News: चलती बाइक पर गिरी पेड़ की डाल, पिता-पुत्र की मौत

Thu, 11 Jul 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Tree branch fell on moving bike, father and son died
सड़क पर बिखरी पड़ी डाल।संवाद
निघासन। निघासन-ढखेरवा मार्ग पर बुधवार को बाइक पर पेड़ की डाल गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में छोटा बेटा बाल-बाल बच गया है। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव सिंगहा कलां निवासी 40 वर्षीय अरुण यादव अपने 12 वर्षीय पुत्र गगन और 6 वर्षीय पुत्र राघव के साथ बुधवार को बाइक से लालापुर से अपने घर जा रहा था। ढखेरवा-निघासन मार्ग पर रौलीपुरवा गांव के पास सड़क के किनारे लगे पुराने बड़े गूलर के पेड़ की डाल टूटकर अचानक बाइक पर गिर गई। इससे डाल के नीचे दबने से अरुण और गगन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा राघव बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पढ़ुआ पुलिस ने डाल हटवाकर शवों को बाहर निकलवाया। तब रास्ता चालू हो पाया। बताया जाता है कि अरुण की ससुराल लालापुरवा में थी, मंगलवार को एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए वह परिवार सहित गया था। बुधवार दोपहर पत्नी को ढखेरवा में बस पर बैठा दिया और दो बेटों के साथ खुद बाइक से घर के लिए निकला था। घटना के बाद परिजन व ससुराल के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक हरिकेश राय ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

सड़क पर बिखरी पड़ी डाल।संवाद

सड़क पर बिखरी पड़ी डाल।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed